फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 35 विशेष बच्चों ने दिया रोलर स्केटिंग का ट्रायल

विज्ञापन
अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में आयोजित विशेष और पैरा खिलाड़ियों के जिला रोलर स्केटिंग चयन ट्राय - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने छावनी के सुभाष पार्क स्केटिंग रिंक में चयन ट्रायल आयोजित किया। इसमें विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुल 35 विशेष बच्चों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ये बच्चे विभिन्न स्पेशल और सामान्य स्कूलों से आए थे। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप शर्मा, हरियाणा स्पेशल ओलंपिक्स की स्पोर्ट्स डायरेक्टर आराधना मटानिया, समाजसेवी चंद्रेश ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। अतिथियों ने बताया कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाता है। यह अनुशासन और सकारात्मक सोच भी विकसित करता है। ऐसे आयोजन विशेष बच्चों को अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मंच देते हैं। इससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें