फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 35 नए केस मिले, 29 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के शनिवार को 35 नए केस सामने आए। इनमें 12 से 18 वर्ष की आयु वाले 9 बच्चों सहित दो अलग-अलग सरकारी विभाग के कर्मचारी संक्रमित पाए गए। वहीं 29 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे। नए मरीजों में चौड़मस्तपुर से नौ, अंबाला सिटी से सात, शहजादपुर से छह, बराड़ा से पांच, अंबाला कैंट से चार, नारायणगढ़ से दो, मुलाना से दो शामिल है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 98.09 फीसदी है। कुल 256 केस सक्रिय रह गए हैं। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 827155 सैंपल लिए गए हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है और कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 83 हजार 502 लोगों को वैक्सीनेट करने का काम किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि इस कार्य के तहत पहली डोज के तहत 10 लाख 64 हजार 586 लोगों को वैक्सीनेशन लगी है, जबकि दूसरी डोज के तहत 10 लाख 40 हजार 828 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें