अंबाला। कोरोना के शुक्रवार को एक सरकारी कर्मचारी और तीन बच्चों सहित 33 नए मामले सामने आए। छावनी से तीन, चौड़मस्तपुर चार, शहजादपुर नौ, बराड़ा सात, शहर और मुलाना पांच-पांच संक्रमित मिले। राहत की बात यह रही कि 41 मरीजों ने एक साथ महामारी को मात दी। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 174 रह गई।
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.32 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 839130 सैंपल लिए गए हैं। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 96 हजार 320 लोगों का टीकाकरण किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 65 हजार 123 लोगों को पहली और 10 लाख 42 हजार 451 को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगाए गए हैं। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता में जारी रहेगा, ताकि सभी लोगों का टीकाकरण किया जा सके।