फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपुर साहिब से पैदल दिल्ली कूच पर निकले 32 लोग, 12 की बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
जग्गी सिटी सेंटर के बाहर किसान कानूनों को लेकर रोष जताते हुए - फोटो : Ambala
विज्ञापन
किसान आंदोलन के समर्थन में आनंदपुर साहिब तख्त श्री केशगढ़ से दिल्ली कूच के लिए पैदल निकले किसानों की एक टोली अंबाला पहुंची। इस टोली में आनंदपुर साहिब से चार परिवार के करीब 32 लोग शामिल हैं, जिसमें साढ़े साल के बच्चे सहित महिलाएं भी शामिल हैं, लेकिन अंबाला केवल 20 लोग ही पहुंचे। उनका कहना था कि 12 लोगों की तबीयत चंडीगढ़ और अंबाला के बीच बिगड़ गई थी और वह ठीक होने तक वहीं रुक गए। जैसे ही तबीयत में सुधार होगा तो वह वापस मिल जाएंगे। इस टोली का काम केवल पैदल दिल्ली पहुंचाना ही नहीं बल्कि सभी शहरों के अंदर जाकर भी वह अपनी गाड़ी में लगे माइक सिस्टम के जरिए सरकार के किसान विरोधी कानून के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं। अंबाला छावनी के बाजारों में जागरूक करने के बाद यह टोली बुधवार देरशाम को जग्गी सिटी सेंटर के बाहर पहुंची थी। उनका कहना था कि जब तक किसान कानूनों को वापस नहीं लिया जाता वह दिल्ली से नहीं लौटेंगे। इस किसानों में अजीत सिंह, दिलबाग सिंह, हरदीप सिंह, मेजर सिंह, विनोद कुुमार, अमन कुमार, महेश कुमार, अरविंद कुमार, सुशील कुमार, विपिन कुमार, सोनू बत्तरा, सोनू राजा, दीक्षा, शालू, सुनीता शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें