कॉलेज में स्वास्थ्य और जीवन कौशल पर व्याख्यान
अंबाला सिटी। एसए जैन कॉलेज में एनएसएस स्पेशल कैंप के चौथे दिन पंचकर्मा सेंटर पंचकूला की होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुधा वत्स ने स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था पर भाषण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों में दिन प्रतिदिन बढ़ती समस्याओं जैसे तनाव, हार्मोन असंतुलन, उच्च रक्तचाप, जरूरत से ज्यादा खाने के कारणों को उजागर किया एवं इन समस्याओं से बचने के तरीके भी बताए। उन्होंने तनावमुक्त रहने के गुर भी बताए। डॉ. वसुधा वत्स ने स्वयं सेवकों द्वारा पूछी गई अपनी व्यक्तिगत स्वास्थय संबंधी समस्याओं के उपचार भी बताए। इस सत्र में पूर्व प्रिसिंपल डॉ. वाईपी मेहता ने पॉवर प्वांइट के माध्यम से जीवन कौशल पर अपनी प्रस्तुति दी। स्वयं सेवकों को सफलता की सीढ़ी के आठ कदमों से अवगत किया। सायंकालीन सत्र में विभिन्न प्रकार के खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।