फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगिरी कार्यक्रम में खूब थिरके युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरी कार्यक्रम में खूब थिरके युवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिला और पुलिस प्रशासन के सौजन्य से सेक्टर 8, 9, 10 गुरुद्वारा चौक के नजदीक रविवार सुबह राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहरवासियों, बच्चों और पुलिसकर्मियों ने पंजाबी, हरियाणवी व रिमिक्स गीतों पर जमकर मस्ती की। कार्यक्रम में लोगों ने हट जा ताउ पाछै ने, तनै कोण कहे बहू काले की’, तेरा कोका कोका...जैसे गानों पर खूब डांस किया। डीएसपी अजीत कुमार ने राहगीरी कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि उम्मीद की किरण संस्था द्वारा आयोजित किए जा रहे राहगीरी कार्यक्रम में नये इंवेंट कर लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। राहगीरी कार्यक्रम में लोगों का काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राहगीरी कार्यक्रम हर माह के दूसरे और चौथे रविवार को आयोजित किया जाता है। राहगीरी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रात: काल में मनोरंजन के माध्यम से तनावमुक्त क्षण प्रदान करना है। मौके पर उन्होंने लोगों को विशेषकर युवा पीढ़ी को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। इस अवसर पर ट्रैफिक एसएचओ, सेक्टर 8 व 9 चौकी इंचार्ज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें