फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा दिवस पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा महोत्सव-2018 कार्यक्रम सिटी कैथ माजरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में मनाया गया। जहां से गुरुवार को 51वीं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में विधायक असीम गोयल ने शिरकत की। इसके पश्चात विधायक असीम गोयल ने भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माथा टेका। यह जानकारी प्रधान लाभ सिंह धीमान ने दी। इसके पश्चात शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। विश्वकर्मा युवा संगठन युवा प्रधान गगन धीमान ने बताया कि शोभायात्रा विश्वकर्मा मंदिर से आरंभ होकर मंजी साहिब गुरुद्वारा रोड, मीरी-पीरी चौक, तंदुरा बाजार, कोतवाली बाजार, सरार्फा बाजार, दाल बाजार, पटेल रोड, रेलवे रोड,नदी मोहल्ला, कपड़ा मार्केट सहित विभिन्न बाजारों से होते हुए कचहरी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा का बाजारों में फूलों की बौछार कर स्वागत किया गया। प्रधान लाभ सिंह ने बताया कि 9 नवंबर को कैथमाजरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में सुबह नौ बजे हवन यज्ञ, दस बजे झंडा की रस्म,11 बजे मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित और साढ़े बारह बजे भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में सांसद रत्नलाल कटारिया, विशेष आमंत्रित बलबीर सिंह सुपर इंजीनियर, विजय धीमान शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें