फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द से 9 साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट दर्द से 9 साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। गांव कक्कड़माजरा में एक प्रवासी मजदूर के बेटे की पेट दर्द से मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव वारिसों को सौंप दिया।
गांव कक्कड़माजरा के निकट स्थित एक ईंट भट्ठे पर ईंटों की पथाई करने के लिए प्रवासी मजदूर श्रीपाल अपने परिवार के साथ रहता है। श्रीपाल के बेटे राहुल ने अपने परिजनों को बताया कि उसके पेट में बहुत जोर से दर्द हो रहा है। उसे इलाज के लिए नारायणगढ़ लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि रास्ते में ही राहुल की मौत हो चुकी थी। सूचना शहजादपुर पुलिस को दी गई। पुलिस जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि बच्चे की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें