फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज वर्करज यूनियन का धरना आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन का धरना आज से
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के 15 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए बुधवार को धरने से पूर्व महाप्रबंधक रोडवेज ने कर्मचारी नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया। हसमें दोनों पक्षों के बीच सहमती न बनने के चलते रोडवेज यूनियन ने 15 मार्च से अपना धरना शुरू करने का निर्णय लिया है। महाप्रबंधक के साथ वार्ता करने पहुंचे कर्मचारी नेता प्रधान रमेश श्योकंद, सचिव महावीर पाई, उप प्रधान बचन सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान बीरभान, संजय कृष्ण खुराना ने बताया कि बातचीत में प्रतिनिधिमंडल ने गत 26 फरवरी को महाप्रबंधक से हुई बातचीत में मानी गई मांगों की कार्रवाई के बारे में पूछा तो महाप्रबंधक कोई भी सकारात्मक जवाब नहीं दे सके। केवल आश्वासन से ही काम चलाना चाहा और टालमटोल का रवैया अपनाए हुए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा की आश्वासन से पेट भरने वाला नहीं है। हमें सकारात्मक कार्रवाई करनी होगी। यूनियन ने निर्णय लिया कि यूनियन का पूर्व प्रस्तावित धरना 15 मार्च से शुरू होगा। यूनियन का कहना है कि 15 मार्च से शुरू होने वाले पेहवा मेले को देखते हुए सभी कर्मचारियों की बजाए केवल यूनियन के पांच पदाधिकारी ही धरने में बैठेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें