फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले में चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
क्षेत्र के गांव लखनौरा में मधुमक्खियों के हमले में तीन बच्चों समेत चार लोग जख्मी हो गए। घाय लों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार गांव लखनौरा के 3 बच्चे मीनाक्षी, मनप्रीत व अरमान, जो कि स्कूल में पढ़ने के लिए सुबह निकटवर्ती गांव कंजाला में जा रहे थे। रास्ते में ही कहीं से मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। इनको बचाने के लिए स्कूल के अध्यापक सुशील कुमार आगे आये व धुआं करने की कोशिश करने ही वाले थे कि उन पर भी मधुमखियों ने हमला कर दिया। इस पर अध्यापक सहित चारों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उपचार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें