रेकी के आरोप में युवक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के घर की रेकी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को काबू किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीरेश शांडिल्य ने बताया कि एक युवक उनके घर की रेकी कर रहा था। उनके वाहनों की भी तस्वीरें खींच रहा था। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उन्होंने इसकी सूचना एसपी अंबाला को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काबू कर लिया है। शांडिल्य का कहना है कि आतंकवादी संगठनों से उनको जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं। उधर, हिंदू तख्त के प्रमुख पंचानंद गिरि महाराज ने कहा कि पुलिस वीरेश शांडिल्य को सुरक्षा प्रदान करते हुए मामले की जांच तेजी से करें।