फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कर रही गरीबों के लिए कार्य : सहोता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यक्रम अंबेडकर भवन सिरसगढ़ में हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन अनिल जौहर मंडल अध्यक्ष ने किया, जबकि जिलाध्यक्ष सुरेश सहोता का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हमेशा से ही दलितों और वंचित समाज को सम्मान दिलाती रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा चलाई गई समाज के लिए बहुत सी योजनाएं हैं, जिनका कमजोर वर्गों को लाभ उठाना चाहिए। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने ही हमेशा से गरीबी को दूर करने का कार्य किया है। उन्होंने वर्करों का आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाए। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के पार्टी के कार्यकर्ता प्रवक्ता गौरव डुलियाणा, रिंकू चोपड़ा, अवतार सिंह, रवि कुमार, गुरविंदर, अनुज, स्वर्ण सिंह, रणजीत, डॉ. रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें