फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त माह में पूर्व की तरह जारी होगा गेहूं : राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने बताया कि सोमवार को काजीवेड़ा की महिलाओं ने उपायुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर संज्ञान में लाया गया कि जनसाधारण में यह अफवाह है कि सरकार द्वारा बीपीएल व ओपीएच लाभार्थियों को मास अगस्त से राशन जारी नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की गई है तथा न ही इस बारे अभी तक कोई सरकार की तरफ से हिदायतें आई है। माह अगस्त में विभाग द्वारा सभी बीपीएल व ओपीएच परिवारों को पूर्व की भांति पांच किलोग्राम गेहूं प्रति यूनिट तथा एएवाई परिवारों को 35 किलोग्राम गेहूं प्रति राशन कार्ड के हिसाब से जारी होगा। अगस्त बीपीएल व एएवाई परिवारों को माह अप्रैल और मई के लिए पांच किलोग्राम साबुत मसूर दाल प्रति राशन कार्ड 20 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से तथा केवल एएवाई परिवारों को माह जून व जुलाई के लिए दो किलोग्राम चीनी प्रति राशन कार्ड 13.50 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें