अंबाला सिटी। भाजपा किसान मोर्चा की जनसूई मंडल व बलाना मंडल के किसान मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बलाना मंडल में मोहन सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। जसविंद्र सिंह व बलजीत सिंह को महामंत्री, ओमप्रकाश, दीदार सिंह, नसीब सिंह, तरसेम सिंह को उपाध्यक्ष, बलविंद्र सिंह, सरजंट सिंह, अजैब सिंह, कुलबीर सिंह को सचिव व हरजिंद्र सिंह को कैशियर बनाया गया है। इसके अलावा चरसाजीत सिंह व रघुबीर सिंह को मंडल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जनसुई मंडल में प्रताप सिंह अध्यक्ष, जसवंत सिंह और अमरजीत सिंह को उपाध्यक्ष, जोगिंद्र, जसबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, करनैल सिंह व जरनैल सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है। राम सिंह, बलजीत सिंह, प्रेमजीत सिंह, ओम प्रकाश बसंत सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुखदेव सिंह को कोषाध्यक्ष व रामतिलक को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिब सिंह, भाजपा बलाना मंलल प्रधान मनदीप राणा व जिला मीडिया प्रभारी मनप्रीत मौजूद थे।