अंबाला/पंचकूला। सेक्टर-5 वेदा रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। अंबाला निवासी प्रतीक लोहचव ने सेक्टर-5 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे वेदा रेस्टोरेंट में पार्टनर हैं। रेस्टोरेंट के चार पार्टनर हैं। उन्हें 29 मई की शाम करीब चार बजे एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई।
फोन करने वाले ने कहा कि वह जयपाल जस्सी ग्रुप से जन्टा बोल रहा है। उसने कहा कि कुछ वीडियो भेज रहा हूं आप देख लो। कुछ देर बाद उसने एक लिंक भेजा और फोन काट दिया। उसके बाद 31 मई को फिर फोन आया और आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने शिकायतकर्ता से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने कुछ दिन बाद दोबारा फोन किया, लेकिन शिकायतकर्ता ने फोन नहीं उठाया। पुलिस मामला दर्ज जांच में जुट गई है।