फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एटीएम कार्ड बदलकर सेवानिवृत सेल्स टैक्स अधिकारी के खाते से निकाले 28 हजार रुपये

Thu, 09 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। एटीएम कार्ड बदलकर सेवानिवृत सेल्स टैक्स अधिकारी के साथ 28 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। सेक्टर 9 निवासी महिंद्र प्रताप की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिंद्र प्रताप ने बताया कि सात अक्तूबर को वह प्रेम नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर गए थे। यहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। जब उन्होंने एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की तो वह नहीं निकले। इस दौरान एक अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मदद के बहाने बातों में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंचे तो मोबाइल पर 28 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया। जब उन्होंने अपने एटीएम कार्ड को देखा तो उस पर दरबारा सिंह का नाम अंकित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें