अंबाला सिटी। जिले की राजकीय आईटीआई में मंगलवार को तीसरी मेधा सूची जारी हो गई। शहर राजकीय आईटीआई में इस सूची में 261 अभ्यर्थियों को सीट जारी की गई। शहर के राजकीय आईटीआई प्रवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि संस्थान में कुल 1188 सीटें हैं। इन सीट में से पहले आई दो मेधा सूची में 367 सीट पर दाखिला हुआ था। मंगलवार को तीसरी मेधा सूची जारी हुई जिसमें 261 में से पहले ही दिन 29 सीटों पर अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। अब संस्थान में कुल 396 सीटें भर चुकी हैं। तीसरी मेधा सूची में आए अभ्यर्थी 26 जुलाई तक संंस्थान में आकर दाखिला ले सकेंगे।