फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सरकारी कर्मचारी सहित 26 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना के सोमवार को 26 नए मामले सामने आए। इनमें दो सरकारी कर्मचारी, दो 12 से 18 साल के बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम आइसोलेट किया है। नए मामलों में शहर सात, नारायणगढ़ से पांच, चौडमस्तपुर, छावनी व बराड़ा से चार-चार, शहजादपुर से दो मरीज हैं। राहत की बात यह है कि 36 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 255 रह गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.09 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 823813 सैंपल लिए गए हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 78 हजार 820 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। डॉक्टर सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 64 हजार 137 लोगों को पहली तो 10 लाख 40 हजार 987 लोगों को कोरोना से बचाव की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता में जारी रहेगा, ताकि सभी लोगों को टीका लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें