अंबाला। करधान में एक मकान की रजिस्टरी से पहले बयाने के नाम पर आरोपी बचन नाथ की ओर से दो लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पहले तो आरोपी ने धोखे से पहले से बिका हुआ मकान ही दिखाकर बयाना ले लिया।
छावनी के बीच की डिग्गी निवासी सुषमा ने बताया कि 2021 में वह मकान खरीदना चाहते थे। उस समय आरोपी बचन नाथ से उनकी मुलाकात हुई। आरोपी ने करधान में एक घर दिखाया, जिसका रकबा 33 वर्ग गज था। घर खरीदने को सौदा कुल राशि पांच लाख में हो गया। बयाने के तौर 2 लाख 50 हजार रुपये नकद दे दिए। बाकी 25 फरवरी 2022 तक अदा करनी थी। जब मकान की रजिस्टरी कराने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा और काफी समय से लटकाता रहा।
इस दौरान वह खुद ही मकान में रहने वाले किरायेदार से मिलने गए और पूछा कि वह कब खाली कर रहे हैं तो पता चला कि वह मकान उनका ही है। इस दौरान उस घर से बेइज्जत कर निकाल दिया गया। आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत तो उसने कोई दूसरा मकान दिलवाने के लिए बोला। बाद में वो भी नहीं दिलवाया और ढाई लाख में से लेकर 20 हजार रुपये लौटाए।