फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 24 नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को कोरोना के 24 नए केस मिले हैं। इसमें 12 से 18 वर्ष की आयु वाले छह बच्चों सहित एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। वहीं 54 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं। इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 278 है। सभी मरीज होम क्वारंटीन है और स्वास्थ्य विभाग निरंतर इन पर नजर बनाए हुए है। ये जानकारी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने दी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 98.06 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 834441 सैंपल लिए गए हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 93 हजार 237 लोगों को टीकाकरण किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण करवाना बेहद आवश्यक है। टीकाकरण से कोरोना संक्रमण के फैलाव से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें