फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिना टिकट सवा लाख यात्रियों पर 23 करोड़ जुर्माना

विज्ञापन
ट्रेन से उतरे यात्री की टिकट चैक करती वा​णिज्य विभाग की महिला कर्मी। संवाद
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। ट्रेनों में बिना टिकट के सफर करने वाले सवा लाख यात्रियों पर रेलवे ने शिकंजा कस दिया। उनसे जुर्माने के तौर पर रेलवे ने 23 करोड़ छह लाख 69 हजार 388 रुपये का जुर्माना वसूल किया। यह कार्रवाई जनवरी से जून तक की गई।
जुर्माना वसूली में अंबाला रेल मंडल की वाणिज्य विभाग का सराहनीय योगदान रहा। ट्रेनों में औचक चेकिंग अभियान से पहले विस्तृत योजना तैयार की गई और भीड़भाड़ वाली ट्रेनों का आंकलन किया गया। इसके बाद बीच रास्ते के स्टेशनों से वाणिज्य विभाग की टीमों को ट्रेन में चढ़ने के निर्देश दिए गए। वहीं, जिस स्टेशन पर ट्रेन का अगल ठहराव होता था, वहां भी स्थानीय कर्मचारियों को स्टेशन परिसर में तैनात कर दिया जाता था, जिससे कि चेकिंग की सूचना पर कोई भी बिना टिकट या अनधिकृत यात्री भाग न पाए।
विज्ञापन

150 कर्मचारियों ने निभाई जिम्मेदारी
वाणिज्य विभाग के 100 और आरपीएफ के लगभग 50 कर्मचारियों की मदद से 800 से अधिक ट्रेनों को अलग-अलग टीमों ने खंगाला और बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ की। बिना टिकट और अनधिकृत यात्रियों की जांच के लिए अंबाला-दिल्ली, सहारनपुर, लुधियाना, जम्मू और बठिंडा सेक्शन पर जांच अभियान चलाया था। जनरल कोच के यात्रियों को भी पकड़ा जोकि बिना टिकट ही एक जगह से दूसरी जगह तक आवागमन कर रहे थे।
टीम की निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी ताकि कहीं कोई खामी न रह जाए। वहीं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने दिन-रात अपनी ड्यूटी को निभाते हुए बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ की।
विज्ञापन

ये है जुर्माने का विवरण
माह-किराया-जुर्माना-कुल
जनवरी-14785548-11191206-25976754
फरवरी-19430765-15232475-34663240
मार्च-22567020-18300191-40867211
अप्रेल-28665136-22514483-51179619
मई-19962828-15520012-35482840
जून-24379280-18120444-42499724
वर्जन
ट्रेनों में बिना टिकट और अनधिकृत यात्रियों की धरपकड़ के लिए रेलवे की तरफ से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अंबाला मंडल की बात करें तो जनवरी से लेकर अब तक यानी जून 2024 तक सवा लाख के करीब यात्रियों को पकड़ा और उनसे जुर्माने के तौर पर 23 करोड़ से अधिक की राशि वसूली। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें