फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवक व युवती को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 22 लाख 7 हजार 975 रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंजोखरा गांव निवासी युवक व युवती को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 22 लाख 7 हजार 975 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पंजोखरा थाना को शिकायत देते हुए पंजोखरा गांव निवासी संदीप कौर ने बताया कि बेटी प्रनीत कौर व भतीजा करणप्रीत स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जान चाहते थे। आरोपियों ने मिलने पर 12-12 लाख रुपये दोनों के मांगे थे। पीड़िता ने बताया कि वह विधवा है और किसी तरह से रुपयों का इंतजाम किया। 5 सितंबर 2024 को रुपये देने शुरू कर दिए थे। इस तरह से आरोपियों ने बेटी के नाम पर 10 लाख 87 हजार 743 रुपये व भतीजे करणप्रीत से 11 लाख 20 हजार 232 हड़प लिए। पीड़िता ने बताया कि मकान गिरवी रखकर रुपये दिए थे। विदेश न भेजने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें