फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नामांकन में पहले दिन 22 आवेदन, आज भी कर सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। रविवार को नामांकन के पहले दिए 22 लोगों ने नामांकन किया। इनमें प्रधान पद के लिए दो, उपप्रधान के दो पदों, महासचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए एक-एक और 15 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी एक-एक नामांकन आया।
विज्ञापन

सोमवार 31 जुलाई को नामांकन करने का आखिरी दिन है। वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव तीन सितंबर को होना है। यह चुनाव प्रशासक नरेश चंद्र गुप्ता की देखरेख में हो रहा है। चुनाव छह पदों प्रधान, उपप्रधान दो चुने जाएंगे, महासचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष और 15 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए होगा। जिसमें वैध 422 मतदाता मतदान कर सकेंगे। यह चुनाव सामुदायिक केंद्र सेक्टर-10 में होंगे। सेक्टर-10 की बात करें तो सेक्टर-10 पुराने सेक्टरों में से एक है। बीते कुछ माह पहले एसोसिएशन का कार्यकाल खत्म हो गया था। अब दोबारा एसोसिएशन का चुनाव करवाया जा रहा है।
ये रहेगा चुनावी शेड्यूल

-नामांकन पत्र भरने की तिथि- अब 31 जुलाई, सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक।
-नामांकन पत्र की जांच पड़ताल-एक अगस्त, सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक।
-नामांकन की वापसी- छह अगस्त, सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक।

-चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे-आठ अगस्त, सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक।
-उम्मीदवारों की सूची-10 अगस्त, सुबह 11 बजे।

-मतदान होगा-तीन सितंबर, सुबह नौ से शाम पांच बजे तक।
-मत पत्रों की गणना एवं परिणाम-तीन सितंबर रविवार को मतदान के तुरंत बाद।


चुनाव के लिए यह भी जानिए...

-मतदाता ही उम्मीदवार बन सकता है। एक मतदाता एक ही पद के लिए चुनाव नामांकन भर सकेगा।
-नामांकन पत्र प्रशासक, वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 अंबाला शहर से ही प्राप्त होगा।

-मतदान के लिए पहचान पत्र अनिवार्य है।




कोट्स

वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को भी नामांकन किए जाएंगे। रविवार को पहले दिन 22 नामांकन आए हैं। इनमें 7 नामांकन छह पदाधिकारियों और 15 नामांकन कार्यकारिणी सदस्यों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश चंद्र गुप्ता, चुनाव प्रशासक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें