फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पकड़े 22 आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। पुलिस ने अपराध और कानून व्यवस्था पर सख्ती करते हुए ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत बड़ी कार्रवाई अंजाम दी है। थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनमें हत्या के प्रयास के तीन साल पुराने मामले से जुड़े 15 आरोपी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा एक अलग हत्या प्रकरण में भी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। अभियान के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी पर भी शिकंजा कसते हुए एक आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने करीब 150 चालान किए।
विज्ञापन

शिव कथा मानव जाति हेतु सुख- समृद्धि व आनंद प्रदात्री है:- स्वामी विज्ञानानंद जी फोटो स्रोत आयोज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें