निरीक्षण के चलते आज तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द, एक धुरी तक जाएगी
अंबाला कैंट। राजपुरा-पटियाला रेल सेक्शन पर वीरवार को कमिश्नर को रेलवे सेफ्टी की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक, सिग्नल, इंटरलाकिंग कार्य एवं सुरक्षा से जुड़े अन्य पहलुओं को जांचा जाएगा। निरीक्षण को लेकर रेलवे ने वीरवार को तीन ट्रेनों को रद्द करने और एक ट्रेन को धूरी तक चलाया जाएगा। सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि वीरवार को ट्रेन नंबर 54557 अंबाला कैंट-पटियाला पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। इसके अलावा 54558 पटियाला-अंबाला कैंट पैसेंजर और 54553 अंबाला कैंट-धुरी पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 54552 बठिंडा-अंबाला कैंट पैसेंजर ट्रेन को केवल धुरी-अंबाला कैंट के बीच चलाया जाएगा। पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।