फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज के निर्देश पर गांव बोह से कलहेड़ी के बीच 15 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल से बनने वाली सड़क के निर्माण के कार्य का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह ने किया। गौरतलब है कि गांव बोह व कलहेड़ी के गांव वासी मंत्री विज के आवास पर जाकर उनसे मिले थे व सड़क के निर्माण के लिए आग्रह किया था। गांव वालों की परेशानी को देखते हुए मंत्री ने 15 लाख की राशि मुहैया कराई थी ताकि सड़क के निर्माण का कार्य शीघ्र आरंभ किया जा सके। इस अवसर पर मंडल प्रधान बलविंद्र सिंह, मंडल प्रभारी गुरपाल सिंह, पूर्व सरपंच सुरजीत कौर, अनिल गुप्ता, रविकांत शर्मा, सुरजीत राणा, जगदीश सिंह, तरसेम सिंह, महेंद्र राणा, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें