फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मेयर ने हरी झंडी दिखाकर किया शोभायात्रा को रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी मोती नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर जन कल्याण सभा द्वारा संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में पूर्व मेयर रमेश मल ने शिरकत की। रमेश मल ने संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज के चरणों में शीश नवाया और हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। प्रधान फकीरचंद ने बताया कि शोभयात्रा मंदिर से आरंभ होकर विभिन्न कॉलोनियों से होकर वापस मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान रमेश मल ने कहा कि हम सबको संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज के बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने मानव कल्याण के लिए बहुत काम किया है। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें