अंबाला सिटी। शारदा नगर में शुक्रवार रात को एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसके बाद मकान मालिक ने सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतक की शिनाख्त शशी भूषण पांडेय (28) निवासी उत्तराखंड के तौर पर हुई है। सदर थाना के एसएचओ मेहर सिंह ने बताया कि मृतक शशी अंबाला सिटी की एक फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री मालिक ने उसे रहने को कमरा दिया था। शुक्रवार रात जब वह खाना देने गए तब देखा कि शशी पांडेय किचन में मृत पड़ा था। एसएचओ ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।