अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। वीरवार को कैंट स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। घायल को कैंट सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है। जानकारी के अनुसार सुगर सिंह (55) व एक महिला प्लेटफार्म नंबर एक से दो नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे। इसी दौरान सहारनपुर से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि सुगर सिंह घायल हो गया। घायल को जीआरपी ने कैंट के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।