चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, पांच मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
थाना अंबाला शहर क्षेत्र नाहन हाउस में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल और रजत निवासी अंबाला शहर को गिरफ्तार कर पांच मोबाइल बरामद किए हैं। महिला ने गत दिवस थाना अंबाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपियों ने आठ और नौ मई की मध्य रात नाहन हाउस स्थित उनकी मां के घर में घुसकर पांच मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ली है।