फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी कार से बैटरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। सोमवार देर रात मनका गांव में एक घर के बाहर खड़ी कार से चोर ने बैटरी को चोरी कर लिया। पता तब चला जब कार मालिक मंगलवार सुबह कार को स्टार्ट करने लगा व कार स्टार्ट नहीं हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मनका गांव के रहने वाले बाबू राम ने बताया कि वह कार ड्राइवर का काम करता है। उसके पास अपनी इंडिगो कार है, जोकि हर रोज की तरह सोमवार रात को भी घर के बाहर खड़ी थी। लेकिन जब सुबह बाबू राम ने कार को स्टार्ट किया तो कार स्टार्ट नहीं हुई। कार का बोनट खोला गया तो पता चला कि कार से बैटरी गायब है। पीड़ित ने मुलाना पुलिस को शिकायत सौंप दी हैं। जांच अधिकारी चंद्रभान ने बताया कि कार से बैटरी चोरी की शिकायत मिली है। मामले की अभी जांच चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें