अंबाला कैंट। सेवा समिति गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सबला सदन की ओर से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्राचार्य पूनम आनंद ने छात्रों के साथ मिलकर स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि हमारे देश में वनमहोत्सव सर्वप्रथम जुलाई 1950 में पूरे देश में मनाया गया था। यह महोत्सव हमारी संस्कृति और परंपरा वनों एवं प्राकृतिक स्रोतों, का संरक्षण करना सिखाती हैं। आने वाले समय में पर्यावरण असंतुलन एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। वायु प्रदूषण के कारण अनेक बीमारियां पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। सहयोगी अध्यापिका अमरजीत कौर ने भी बच्चों को पौधे लगाने व पेड़ बचाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल प्रांगण में अध्यापिका अर्पणा, सुमन, मीना, शुक्ला, ज्योति और अन्य के सहयोग से तुलसी, नीम, गुलाब, सदाबहार के पौधे लगाए गए।