अंबाला सिटी में विकास कार्यों का उद्धाटन करते पूर्व मंत्री असीम गोयल व अन्य। प्रवक्ता
पूर्व मंत्री असीम गोयल ने किया परियोजना का शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से सिटी में 21.50 करोड़ रुपये की लागत से 4.5 किलोमीटर लंबे और 20 फीट चौड़े पक्के बरसाती नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने इस परियोजना का शिलान्यास किया। वर्तमान में सेक्टर-9 और आसपास के क्षेत्रों का बरसाती पानी कच्ची लाइनिंग वाले नाले के कारण रुक जाता था, जिससे भारी बारिश में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा होती थी। अब इस आधुनिक और चौड़े नाले के बनने से पानी की सुगम निकासी सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही, क्षेत्र के विकास को गति देते हुए सेंट्रल जेल के पास से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल संस्कृति स्कूल तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास हुआ। लगभग 1 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों का आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा। इस अवसर पर मेयर अक्षिता सैनी उपस्थित रहीं। संवाद