अंबाला कैंट। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजूकेशन की ओर से घोषित किये गए डिप्लोमा के नतीजे में गुरुकुलम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजूकेशन भूरेवाला का परिणाम शानदार रहा। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन गुरशरण सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर योगेश मोहन, प्रिंसिपल नवाब सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा में प्रदीप कुमार, अलोक केशरी, अंकुश, अभिषेक, जॉनी सैनी, नेहा रानी, काजल, नितिन यादव, विकास कुमार, दीपक, विक्रमजीत, अर्पित वालिए, अभय कुमार, रणधीर यह परीक्षा पास की है।