छावनी के मूलचंद राजकीय आईटीआई की फोटो।
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय आईटीआई, पॉलीटेक्निक और कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। कॉलेजों में 25 जून ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख थी। इस तारीख को उच्चतर शिक्षा विभाग ने बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। अब आवेदक 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे।
इसी तरह राजकीय पॉलीटेक्निक और राजकीय आईटीआई में अंतिम तारीख निकलने के बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। छावनी के मूलचंद राजकीय आईटीआई में ईएस अनुदेशक पवन कुमार ने बताया कि संस्थान की 11 ट्रेड में 284 सीट हैं। इन सीट पर 25 जून अंतिम तारीख तक 2039 आवेदन आ चुके थे। साथ ही आईटीआई में पांच ऐसे ट्रेड हैं, जिनमें सीट तो महज 20 से 48 तक ही हैं, लेकिन इनमें सीट से कई गुना आवेदन पहुंच गए हैं। वहीं, राजकीय आईटीआई में 28 जून से काउंसलिंग का पहला राउंड शुरू होगा।
मूलचंद राजकीय आईटीआई में टॉप पांच कोर्स में आए आवेदन
ट्रेड सीट आवेदन
इलेक्ट्रिशियन 20 604
कोपा 48 365
फीटर 20 238
वायरमैन 20 203
इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक 24 147
राजकीय पॉलीटेक्नीक में ऐसा रहेगा पहला शेड्यूल
-28 जून को सीट च्वाइस फीलिंग की जाएगी। यह कार्य एक जुलाई तक चलेगा।
-28 जून से च्वाइस लॉकिंग का कार्य शुरू होगा। यह कार्य भी एक जुलाई तक चलेगा।
-2 जुलाई को सीट आबंटित करने के लिए मेरिट सूची जारी की जाएगी।
-मेरिट में नाम आने पर विद्यार्थी 3 से 5 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे।