अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी के सदस्यों की मीटिंग गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई। मीटिंग में कोषाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि निष्काम सेवा करने वाले रागी भाई सतिंदर पाल सिंह लुधियाना वाले यहां पहुंचकर 23 फरवरी को शाम 7 से 9 बजे तक संगतों को शब्द कीर्तन से निहाल करेंगे। इस अवसर पर ओंकार सिंह ने कहा 84 लाख योनियों के पश्चात मानव जन्म मिला है। इसका उपयोग मानवता के कल्याण के लिए होना चाहिए। मनुष्य को ऐसा कोई भी अवसर नहीं चूकना चाहिए जिससे मानव जाति का उत्थान व भला हो। उन्होंने संगत से अपील की कि शब्द कीर्तन समागम में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करो। इस अवसर पर सुरजीत सिंह प्रधान, इकबाल सिंह भाटिया, जसपाल सिंह, मनप्रीत सिंह, अमृत सिंह, चरनजीत सिंह ढींगरा, कर्मजीत सिंह, अमरजीत कौर, तरलोचन कौर, अमरजीत कौर, सिमरन कौर खालसा आदि उपस्थित थे।