श्रेया सहज पाल को मिस आईपीएस और पारस को मास्टर आईपीएस चुना गया
अंबाला कैंट। इंडियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इसका शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ जिसमें ग्यारहवीं के बच्चों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। इसके बाद 11वीं के बच्चों ने 12वीं के बच्चों को उपहार दिए और उनके लिए भिन्न-भिन्न खेलों का भी आयोजन किया जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इसके बाद कक्षा बारहवीं के छात्रों ने अपने अध्यापकों को उपहार दिए और अध्यापकों के प्रति अपने आदर भाव को व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रेया सहज पाल को मिस आईपीएस और पारस को मास्टर आईपीएस चुना गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के चेयरमैन रजनीश जैन, एमडी नीना जैन, डायरेक्टर वसुधा जैन और प्रधानाचार्य मनमीत कक्कड़ ने 12वीं के सभी छात्रों को आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।