बराड़ा। कस्बे में बाइक चोरों ने आंतक मचा रखा है। चोरों ने सोमवार रात पूर्व सरपंच की बाइक चुराने का प्रयास किया, लेकिन बाइक स्ट्राट नहीं हुई, इससे चोर बाइक को पराली के ढेर में डालकर फरार हो गये। मंगलवार शाम रेलवे लाइन के पास पराली के ढेर में बाइक बरामद हुई। स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। एएसआई बीरभान ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि एक बाइक रेलवे लाइन के पास पराली के ढेर में पड़ी है, जिस पर पराली ढकी हुई है। पराली हटा कर बाइक निकाल उसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।