फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंडा में गंदे पानी की निकासी नहीं, फसलें हो रहीं खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंडा में गंदे पानी की निकासी नहीं, फसलें हो रहीं खराब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के निकटवर्ती गांव सौंडा में बरसाती नाले की निकासी न होने के कारण गंदा पानी किसानों की फसलें खराब कर रहा है। इस सबंध में ग्रामीण नगर निगम, स्थानीय एमसी सहित अन्य आलाधिकारियों को कई दफा शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। अब किसान स्वयं के खर्चे पर अपनी फसलें बचाने के लिए पानी खेतों से बाहर निकलवा रहे हैं। ग्रामीण चरणजीत, मनजीत, सोनू, जसपाल, गुरविंद्र, जसविंद्र, जरनैल, तरलोचन, गुरप्रीत, गुरचरण, गुरतेज, दलविंद्र व अन्य ने बताया कि यह नाला राधा स्वामी सत्संग भवन से होकर नहर के साथ एफसीआई गोदाम से होकर नसीरपुर डिस्पोजल के पास निकलता है। अब यह नाला कई जगह से टूट चुका है। बरसात के दिनों में सेक्टर 10, मानव चौक व कई अन्य क्षेत्रों को पानी इस नाले में गिरने से यह ओवरफ्लो हो जाता हैै और पानी गांव सौंडा में घुस जाता है। गांव के खेतों में गंदा पानी घुसने से फसलें खराब हो रही हैं। गंदे पानी के कारण गांव में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस नाले की दीवारें ऊंची करवाई जायें साथ ही नाले की सफाई व उसके जलनिकासी की उचित व्यवस्था करवाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें