फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की धन्यवाद रैली 6 को, राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम की धन्यवाद रैली 6 को, राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 6 सितंबर को प्रात: 9 बजे अनाज मंड़ी नारायणगढ़ में धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा भावांतर भरपाई योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का इस रैली के माध्यम से धन्यवाद किया जाएगा। सैनी ने रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनकी ड्यूटियां लगाईं और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैली में मुख्यमंत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और हरियाणा सरकार के मंत्री व विधायक भी पहुंचेंगे। बैठक के उपरांत सैनी ने अधिकारियों के साथ रैली स्थल का दौरा किया। इस अवसर पर डीएसपी अमित भाटिया, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य अशोक साहनी, नारायणगढ़ मंडल प्रधान नवीन शर्मा, मारकंडा मंडल प्रधान नरेंद्र राणा कुराली, शहजादपुर मंडल प्रधान विवेक गुप्ता, निगरानी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, जिला परिषद सदस्य जिया लाल सैनी, दीदार सिंह, पंचायत समिति शहजादपुर चेयरमैन गुरनाम सिंह, सरपंच यूनियन प्रधान जसविंद्र बख्तुआ, युवा प्रधान पवन सैनी, हैप्पी शर्मा बनौदी, कमल गोंदी, अश्वनी बरोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें