अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अंबाला शहर के निकटवर्ती गांव पंजोखरा में सोमवार सुबह जोहड़ में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम शहर के ट्रॉमा सेंटर में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पंजोखरा का रहने वाला 57 वर्षीय कुलदीप सुबह अपने खेत में जा रहा था। इस दौरान उसका पांव फिसलने से वह जोहड़ जा गिरा। ग्रामीणों ने उसे जोहड़ में गिरता देखा तो उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।