बिजली सभा में पहुंची 23 शिकायतें, 16 बिल घर पर न आने की
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के मॉडल टाउन स्थित बिजली बोर्ड के दफ्तर में सोमवार को एसई आरके खन्ना और एक्सईएन ने बिजली दरबार लगा लोगों की बिजली से संबंधित शिकायतें सुनीं। सोमवार को सभा में कुल 23 शिकायतें आईं, जिनमें से 16 शिकायतें बिजली बिलों का लोगों के घर पर न आने की थी। इसके अलावा कुछ शिकायतें बिजली रीडिंग को लेकर भी आईं। एसई आरके खन्ना ने बताया कि मौके पर कई शिकायतों का समाधान कर दिया गया, शेष बची समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी से बात की जाएगी और उसके बाद उन समस्याओं का भी समाधान करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के घरों में बिल नहीं पहुंचे थे उन्हें मौके पर बिल उपलब्ध करवाए गए। सोमवार को बिजली सभा सुबह साढ़े 10 से साढ़े 12 बजे तक हुई।