कल मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें होगी प्रभावित
अंबाला कैंट। मरम्मत कार्यों को लेकर नार्दर्न रेलवे द्वारा 8 जुलाई को अंबाला-सहारनपुर और अंबाला-लुधियाना रेलमार्ग पर चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन नंबर 64502 मेमू रद्द रहेगी। इसके अलावा कई ट्रेनें बीच मार्ग में रद्द की जाएंगी, जिनमें 64513 सहारनपुर-नंगलडैम पैसेंजर, सहारनपुर-अंबाला के मध्य रद्द रहेगी। इसके अलावा 54541 मेरठ सिटी-अंबाला मेमू सहारनपुर-अंबाला और 54540 अंबाला-हजरत निजामुद्दीन मेमू अंबाला-सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी। जिन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे उनमें 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस, 22430 पठानकोट-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12380 अमृतसर-सियालदहा जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 02172 सानेवाल-लालकुआं एक्सप्रेस, 64517 अंबाला-नंगलडैम पैसेंजर ट्रेन शामिल है।