फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन दुर्गा में पुलिस ने कसा मनचलों पर शिकंजा : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को आत्म सुरक्षा के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने बताया कि ऑपरेशन दुर्गा के तहत पुलिस ने मनचलों पर शिकंजा कसा है। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों और छात्र-छात्राओं को सड़क-सुरक्षा और ऑपरेशन दुर्गा के बारे में जागरूक करने के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक अंबाला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया है। यह टीम स्कूलों/कॉलेजों, गांवों और शहर के गली-मोहल्लों में जाकर आम नागरिकों और छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की पालना करने और ऑपरेशन दुर्गा के दौरान महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक कर रही है। टीम में तैनात महिला निरीक्षक रजनी और पीसीआर स्टाफ ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेमनगर के छात्र-छात्राओं को आत्म सुरक्षा, छेड़छाड़ और अन्य किसी भी प्रकार की घटना से बचने और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। एसपी ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा 14 नवंबर 2017 से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ-साथ सड़क सुरक्षा के संबंध में यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए नुक्कड़-नाटक टीम का भी गठन किया गया है। ऑपरेशन के दौरान अब तक लगभग 10300 मनचलों पर शिकंजा कसते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत लगभग 181 के चालान भी किए जा चुके हैं। ऑपरेशन दुर्गा के तहत जिला में स्थित स्कूल/कॉलेज/शिक्षण संस्थानों और पार्कों के आसपास लगभग 60-70 मनचलों को चेक किया गया। कई स्थानों से लड़कों को चेतावनी देकर भगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें