सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे पर हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि शव की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी अनुसार एक बुजुर्ग अंबाला-दिल्ली हाइवे पर जा रहा था। जैसे ही वह सड़क पार करने लगा, तो अचानक एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बुुजुर्ग बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।