आंगनबाड़ी वर्कर ने गिनाई समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर शनिवार को स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन से संघ ने समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने कहा कि दो वर्ष से कई सेंटरों का किराया भी नहीं दिया गया। आंगनबाड़ी वर्करों का वेतन कभी 2 महीने तो कभी 3 महीने तो कभी इससे ज्यादा माह बाद मिलता है। इसके अलावा अन्य समस्याओं को लेकर भी आंगनबाड़ी वर्करों ने मंत्री को अवगत कराया। इस दौरान संघ सचिव इंद्र शर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।