फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी मेकिंग में रीतिका, गौरव ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत में प्रिंसिपल उमा मलिक ने छात्रों को प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने देश के रक्षक फौजी सैनिकों के लिए सुंदर-सुंदर राखी, जय हिंद फोटोफ्रेम व धन्यवाद लिखे कार्ड बनाए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल अध्यापिकाओं ने छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं ग्रुप ए में केजी की रीतिका ने पहला, केजी के गौरव ने दूसरा व ग्रुप बी में दूसरी कक्षा के आयुष ने पहला, अर्मिश ने दूसरा व ग्रुप सी में चौथी कक्षा के सूर्यांश ने प्रथम व पांचवीं की भूमि द्वितीय रही। जबकि ग्रुप डी में छठी कक्षा की ट्विंकल ने पहला व तनिषा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधान वीके जैन, मैनेजर राजेश जैन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें