अंबाला कैंट। पिपली बाजार स्थित भगवान परशुराम मंदिर में 22 जुलाई को शिव परिवार और शनिदेव शिला की स्थापना की जाएगी। इसकी पूजा अर्चना मंगलवार से शुरू कर दी गई है। आचार्य नंद किशोर ने दविंद्र शर्मा, किरण शर्मा व अमन शर्मा ने विधिवत पूजा करवाई। इसके बाद माता पार्वती, गणेश, भगवान शंकर व शनि शिला को जल में स्नान करवाया गया। आचार्य नंद किशोर, पंडित दिनेश कुमार, पंडित सुदामा प्रसाद, पंडित जगदंबा व शुभम शर्मा ने पाठ करते हुए भगवान की आराधना की। इस अवसर पर अंबाला जिला ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य को जीवित रहने के लिए अन्न, जल व अन्य वस्तुओं की आवश्यकता होती है। उसी प्रकार प्रतिमा के अंदर प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए प्रथम दिन जल में वास करवाया जाता है। इसके बाद 22 जुलाई को मूर्ति स्थापना की जाएगी।