फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की भगाने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोप में कालाअंब पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार नारायणगढ़ के निकटवर्ती गांव छोटी रसौर में स्थित एक पोल्ट्रीफार्म में अपने परिवार के साथ एक नाबालिग लड़की रहती है। उसी पोल्ट्रीफार्म में युवक भी कार्य करता था। लड़की के पिता ने पुलिस में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में कहा है कि यही युवक उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। कालाअंब चौकी इंचार्ज रामबिलास ने बताया कि पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें