फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 20 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जन नायक एक्सप्रेस में प्रवासी मजदूरों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 20 हजार रुपये की नकदी व बैग आदि सामान ठगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूर पंजाब के सरहिंद से वापस बिहार जा रहे थे। कोल्ड ड्रिंक में नशा इतना था कि मजदूरों को कई दिन बाद अच्छी तरह होश आया। जीआरपी अंबाला ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के गांव हथिसार निवासी जय चंद राम ने बताया कि वह अपने साथी वीरेंद्र राम, जीतू कुमार के साथ पंजाब में धान लगाने आए थे। 16 जुलाई को वापस अपने घर लौटे। वे मुजफ्फरपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन सरहिंद से जन नायक एक्सप्रेस में रात करीब 11 बजे बैठे। जनरल डिब्बे में काफी भीड़ थी। यहां पहले से बैठे चार लोगों ने उन्हें अपने साथ सीट दी। थोड़ी देर बाद अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर ठगों ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई। पीने के थोड़ी देर बाद ही वह बेहोश हो गए। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन स्टाफ ने उन्हें उठाया। उठने के बाद उन्होंने देखा तो सामान गायब मिला। स्टेशन पर उसके गांव के कुछ जानकार मिले, जिन्होंने उन सभी को उनके घर छोड़ा। कई दिन बाद अच्छे से होश आने पर देखा कि उनकी जेब से 20 हजार रुपये नकदी, सभी के मोबाइल और बैग गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें